logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Organ Donation: यवतमाल के 37 वर्षीय विशाल येरावर के अवयवदान से तीन महिलाओं को मिला जीवनदान


नागपुर: यवतमाल के 37 वर्षीय विशाल येरावर के अवयवदान से तीन महिलाओं को जीवनदान मिला है। विशाल के लिवर और दोनों किडनियों के दान से तीन महिलाओं को नया जीवन मिला है। विशाल साल 2025 के पहले डोनर हैं।   

यवतमाल के शिरोली के निवासी विशाल येरावर पेशे से किसान थे। 3 जनवरी को वो किसी काम से घाटंजी गए थे। काम खत्म कर घर लौटते समय रास्ते में जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उन्हें तुरंत घाटंजी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें यवतमाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां कुछ घंटों तक इलाज होने के बाद उन्हें नागपुर के न्यूरॉन हॉस्पिटल में स्थानांतरित किया गया।

डॉक्टर द्वारा विशाल को ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद विशाल के चाचा रवींद्र गोविंदवार और डॉ. सचिन बोगावार ने विशाल के अंगदान करने का फैसला किया। इसके बाद शासकीय मेडिकल कॉलेज के समन्वयकों ने परिजनों को अंगदान के बारे में सारी जानकारी दी।

मृतक विशाल के भाई कुणाल और परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर निर्णय लेकर अंगदान पर सहमति जताई। परिवार उनके अंग, दो किडनी और एक लीवर दान करने के लिए सहमत हो गया। विशाल का लिवर न्यू ऐरा अस्पताल में एक 65 वर्षीय महिला, एक किडनी जीएमसी में 32 वर्षीय महिला और दूसरी किडनी एक 30 वर्षीय महिला को किम्स अस्पताल में दान की गई हैं।