logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बढ़ते ही जा रहे बाघ के हमले, देवलापार में फिर एक चरवाहे पर किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत


नागपुर: रामटेक वन परिक्षेत्र में बाघ के हमले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार शाम लगभग 5.30 बेज क्ले करीब तहसील के देवलापार प्रादेशिक वन परिक्षेत्र अंतर्गत बाघ ने एक चरवाहे पर घात लगाकर हमला कर दिया। उपचार के दौरान चरवाहे की मौत हो गई।

देवलापार प्रादेशिक वन कक्ष क्रमांक 276 के समीप स्थित बडाम्बा नवेगांव निवासी धनराज मनिराम नैताम अपने मवेशियों को चराने के लिए ले गया था। इस दौरान वह वन क्षेत्र में बैठा हुआ था, तभी बाघ ने घात लगाकर धनराज नैताम पर हमला कर दिया। आवाज आने पर कुछ अन्य लोग चरवाहे को देवलापार ग्रामीण रूग्णालय ले गए, जहां डाक्टरों ने धनराज नैताम को मृत घोषित कर दिया। 

घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिलने पर जिला परिषद सदस्य शांता कुंभरे, पर्यटक मित्र चंद्रपाल चौकसे सहित सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने वन विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए मृतक के आश्रितों को सरकारी नौकरी एवं आर्थिक मदत देने की मांग की है। ज्ञात हो कि 8 जून को चमारी गांव में भी बाघ ने एक युवक पर हमला किया था। 

देखें वीडियो: