logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: बढ़ते ही जा रहे बाघ के हमले, अब गाय बनी शिकार, बाल-बाल बची चरवाहा महिला


नागपुर: जिले की पारशिवनी तहसील के नवेगांव खैरी में एक बाघ के हमले में एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि गाय चराने वाली महिला बाघ के हमले से बाल-बाल बच गई। 

पिछले कुछ दिनों नागपुर जिले के पारशिवनी और रामटेक तहसील में वन्य प्राणियों के हमले की घटना काफी बढ़ गई है। आये ही बाघ के हमले की घटना सामने आ रही है।  ऐसे ही पारशिवनी तहसील के नवेगांव खैरी निवासी संजय ठोरे की पत्नी सुषमा ठोरे अपनी गाय चराने के लिए पास के जंगल में गई हुई थी। इसी बीच जंगल में घात लगाकर बैठे बाघ ने  गाय पर हमला कर दिया। अचानक से बाघ के हमले से महिला घबरा गई और अपनी जान बचाने के लिए भागने लगी।  

महिला को भागते और चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य चरवाहों ने भी जोर - जोर से चिल्लाया। जिससे बाघ वहां से जंगल की ओर भाग निकला। जिससे गाय की जान तो बच गई, लेकिन स्थानीय ग्रामीण काफी दहशत में है और वन विभाग से बाघ के हमलों को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाने की मांग की है। 

देखें वीडियो: