logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रामटेक तहसील में नहीं थम रहे बाघ के हमले, पवनी किसान पर किया हमला, घायल की स्थिति नाजुक


नागपुर: नागपुर जिले के पवनी वन परिक्षेत्र में फिर एक बाघ ने किसान के घर में घुस कर कुत्ते पर हमला किया। इस दौरान बाघ को भगाने निकले किसान पर भी बाघ ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पवनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले दादोहा (घोटी) में रहने वाले किसान रामराव चापडे अपने घर में परिवार के साथ सोया हुआ था। इसी बीच रात लगभग 1.30 बजे बाघ ने उनके घर के बाहर बैठे कुत्ते पर हमला कर दिया गया। किसान ने आवाज सुनकर घर का दरवाजा खोला, तो कुत्ता किसान की ओर दौड़ पड़ा और उसी कुत्ते के पीछे बाघ भी दौड़ा, और किसान पर हमला कर दिया। परिवार के सदस्यों द्वारा शोर मचाने पर बाघ घटनास्थल से भाग गया। 

गंभीर रूप से घायल किसान को देवलापार ग्रामीण रूग्णालय भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्रकरण की जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी को दी गई, जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया है। वहीं, वन परिक्षेत्र अधिकारी जयेश तायड़े ने जानकारी दी है कि उपचार का सारा खर्च वन विभाग वहन करेगा।