logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर जिले में जारी है बाघ की दहशत,तीन मवेशियों की मौत


नागपुर :नागपुर जिले की रामटेक तहसील अंतर्गत वन परिक्षेत्र रामटेक सीमा में स्थित गांवों में बाघ की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है.बाघ के हमले में दो दिन में तीन मवेशियों की मौत हो गयी है.घटना रामटेक वन परिक्षेत्र के तहत आने वाले खैरी बिजेवाडा ग्राम पंचायत सीमा क्षेत्र अंतर्गत वाहीटोला गांव की है.बाघ ने चैतराम यादव नामक किसान के खेत में बांधे गए बछड़े पर हमला कर बछड़े का शिकार कर लगभग 100 मीटर तक घसीटता हुआ जंगली झाड़ियों में ले गया। घटना की जानकारी किसान को शुक्रवार सुबह पता चली। जबकि रामटेक तहसील अंतर्गत ही आने वाले भिलेवाडा निवासी किसान ओमप्रकाश ढोले अपनी गाय एवं बछड़े को बांधकर रात साढ़े 9 बजे घर चले गए जब शनिवार सुबह गाय मृत पाई गई,वहीं वाघ के द्वारा बछड़े को घसीटकर जंगल ले जाने के कारण अभी तक बछड़े का शव वन परिक्षेत्र अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को नहीं मिला है। प्रकरण को लेकर वन परिक्षेत्र रामटेक के अधिकारियों सहित प्रशासन से बाघ को पकड़ने की मांग की गई है।