logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पारशिवनी में बाघ की दहशत: नागरिक प्रशासन से कर रहे सुरक्षा की मांग


नागपुर:  जिले के रामटेक और पारशिवनी तहसील के क्षेत्रों में 15 से 21 सितंबर तक बाघ की दहशत का माहौल बना रहा। इस दौरान, बाघ ने एक महिला, एक पुरुष और एक बैल का शिकार किया, जिससे इलाके में भय और चिंता का वातावरण उत्पन्न हो गया है। 

बाघ के वेकोलि गोंडेगांव क्षेत्र में आने के कारण रात्रि पाली में काम करने वाले कर्मचारियों में दहशत फैल गई है। इससे पहले जुनी कामठी गाडेघाट क्षेत्र में  बाघ का शव भी पाया गया था, जो इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में बाघ की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। 

स्थानीय निवासियों का कहना है कि वाघ की मौजूदगी से न केवल उनकी जान को खतरा है, बल्कि उनके जीवन यापन के साधनों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 

स्थानीय वन विभाग ने स्थिति का जायजा लिया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए और  को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के उपाय करने चाहिए। 

इस घटना ने क्षेत्र के निवासियों में चिंता और असुरक्षा की भावना को बढ़ा दिया है। स्थानीय संगठन भी प्रशासन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।