logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शहर में गणेश विसर्जन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 34 स्थलों पर तैनात 2,600 पुलिसकर्मी


नागपुर: इस बार गणेश विसर्जन के दौरान शहर में कुल 34 स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस आयुक्त डॉक्टर सिंगल की अगुवाई में 2,600 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिसमें तीन अपर आयुक्त, 10 उपायुक्त, 70 पुलिस निरीक्षक, 325 एपीआई और पीएसआई, 1,200 होमगार्ड और एसआरपी की एक कंपनी बंदोबस्त के लिए तैनात  की गई है।

विसर्जन के लिए कोराडी और फुटाला तालाब मार्ग पर 30 अधिकारियों और 600 कर्मचारियों की विशेष तैनाती की गई है, जो सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है, ताकि छेड़खानी की घटनाओं को रोका जा सके।

बड़े गणेश मंडलों को स्वयंसेवक तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, और विसर्जन के दौरान शराब या अन्य नशे का सेवन करने वालों को शामिल नहीं होने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने आपत्तिजनक कृत्यों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पुलिस आयुक्त डॉ सिंगल ने नागरिकों से अपील की है कि वे पुलिस को पूरा सहयोग करें, ताकि गणेश विसर्जन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न हो सके।