logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु थानों में होगी एक सेल सहित टास्क फोर्स की स्थापना


नागपुर: उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने आज विधानसभा में कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए राज्य के सभी पुलिस स्टेशनों में मादक द्रव्य विरोधी सेल और कार्रवाई बल स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 23 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की जा चुकी है और ट्रेनिंग सेंटर की क्षमता दोगुनी कर दी गयी है। 

उन्होंने बताया कि दाऊद इब्राहिम के गुर्गे और मुंबई बम ब्लास्ट के आरोपी सलीम कुत्ता से जुड़े लोगों से पूछताछ के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ठाणे में पेमेंट गेटवे धोखाधड़ी मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि उन्होंने पत्र के माध्यम से केंद्र सरकार से विदर्भ, मराठवाड़ा और शेष महाराष्ट्र विकास बोर्डों के पुनर्गठन की प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया है। पवार ने बताया कि प्याज निर्यात, इथेनॉल उत्पादन और राज्य के अन्य मुद्दों को लेकर राज्य का प्रतिनिधिमंडल अगले दो दिनों में दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संबंधित मंत्रियों से मुलाकात करेगा।