logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आज तीन मोर्चों ने विधानभवन पर दी दस्तक, विभिन्न मांगों को लेकर आवाज की बुलंद


नागपुर: शीतकालीन अधिवेशन के दौरान विविध संगठन अपनी मांगों को सरकार से आश लगाकर मोर्चे के रूप में विधान भवन पर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी तीन संगठनों के मोर्चा ने विधानभवन पर दस्तक दी। आदीवासी बिंझवार संगठन ने जहाँ  अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र देने की अपने प्रमुख मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। वहीं, आंबेडकरी संघर्ष पार्टी और निषाद पार्टी संगठन ने भी अपनी मांगों को लेकर सरकार के दरबार में अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान पुलिस का भी भारी सुरक्षा बंदोबस्त रहा।

आदिवासी बिंजवार एवं इंजवार जनजाति एक है और इसका प्रस्ताव राज्य सरकार केन्द्र सरकार को भेजे। महाराष्ट्र राज्य के भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर, गढ़चिरोली जिले के आदिवासी बिंजवार जनजाति के विद्यार्थियों को अनुसूचित जनजाति में समाविष्ट करे आदि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आदिवासी बिंजवार संगठन ने मोर्चा निकाला। 

आरक्षण के मुद्दे को लेकर निषाद पार्टी संगठन भी मोर्चे के रूप में विधान भवन पर दस्तक दी और अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन सरकार को सौंपा। आंबेडकरवादी संघर्ष पार्टी संगठन ने भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मोर्चा निकाला तथा सरकार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।