logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

शिंदे गुट के अयोध्या दौरे पर सांसद विनायक राउत पर बड़ा दावा, कहा-विधायकों की नाराजगी दूर करने ले गए


नागपुर: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) अपने तमाम मंत्रियों और विधायकों के साथ अयोध्या दौरे (Ayodhya Tour) पर गए थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) भी उनके साथ मौजूद रहे। हालांकि, विपक्षी पार्टियों द्वारा लगातार दौरे और मुख्यमंत्री पर हमला बोला जा रहा है। इस क्रम में उद्धव ठाकरे गुट नेता विनायक राउत (Vinayak Raut) ने हमला बोला है। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, “सरकार अपने विधायकों की नाराजगी दूर करने के लिए उन्हें दौरे पर लेकर गई थी। लेकिन वह तो दूर नहीं हुई।”

16 अप्रैल को नागपुर में महाविकास अघाड़ी की सभा होने वाली है। इसको लेकर जोरशोर से तैयारी जारी है। इन्हीं तैयारियों को देखने के लिए राऊत नागपुर दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बात की, जहां पूछे मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे को लेकर सवाल किया गया जिस पर पर जवाब देते हुए यह बात कही। 

विधायकों के मन में बगावत के सुर 

राउत ने कहा, “विधायकों को पता चल गया कि, उन्हें अब मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने वाली। इसको लेकर उनके मन में असंतोष का वातावरण है। विधायकों में फिर से बगावत करने का सुर सुनाई दे रहा है। इसी को शांत करने के लिए वह शिंदे अपने तमाम विधायकों और सांसदों को लेकर अयोध्या दौरे पर गए।”

किसानों को भारी नुकसान, पर राहत का समय नहीं 

राऊत ने कहा, "बेमौसम बारिश के कारण विदर्भ और महाराष्ट्र के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। न गेंहू, प्याज सहित कई खड़ी फैसले बर्बाद हो गई। लोगों के घर उड़ गए, जान और माल का नुकसान हुआ है। लेकिन अभी तक राज्य की मिंदे सरकार को नुकसान की भरपाई करने का मुहूर्त नहीं मिला है।"

उन्होंने कहा, "हमें लगा कि रामलला के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि आएगी और तुरंत किसानों को मुआवजे का ऐलान किया जायेगा। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। केवल दिखावे के लिए कुछ जगहों का दौरा करने का नाटक किया गया। इन लोगों ने केवल झूठे आश्वासन देकर किसानों को फ़साने का काम किया।"