logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: एमआईडीसी नीलडोह में ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल


नागपुर: नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र के नीलडोह परिसर में रात के समय एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। हालांकि, इस दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके पर ही अपना ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राहुल उग्रसेन पटेल बताया जा रहा है जो कि हरदी-नवागांव, जिला रीवा मध्य प्रदेश का रहने वाला है। जबकि उसका दोस्त संदीप मोहनलाल साकेत घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

मृतक राहुल अपने दोस्त को मोटरसाइकिल के पीछे बैठा कर रात के समय डिगडोह से अमरनगर की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने नीलडोह गांव के गेट के सामने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों घायल हो गए।  

मृतक के सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई और उसका दोस्त संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर एमआईडीसी पुलिस मौके पर पहुंची और नागरिकों की मदद से घायल को लता मंगेशकर अस्पताल डिगडोह में भर्ती कराया गया। इस बीच, ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।