Trains Cancelled: मुर्तिजापुर स्टेशन पर ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, कई एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द
नागपुर: मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले भुसावल डिवीजन के मुर्तिजापुर स्टेशन पर निर्माण कार्य किया जाने वाला है जिस कारण ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा। इस चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। जिसमें नागपुर-पुणे और अमरावती-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं। ट्रेनें 30 अगस्त 6 बजे से 31 अगस्त को 2 बजे तक पावर और ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।
मुर्तिजापुर स्टेशन पर लगभग 100 माल वैगनों को समायोजित करने के लिए लंबी लूप लाइन बनाने की योजना बनाई गई है। ऐसा इसलिए ताकि लंबी दूरी की माल गाड़ियों के मुकाबले मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को प्राथमिकता दी जा सके। इससे लंबी दूरी की मालगाड़ियों के सफल संचालन के साथ-साथ मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के समयपालन को बचाने में मदद मिलेगी।
रद्द मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें:
ट्रेन | दिनांक
|
17641 | 30.08.2023 |
17642 | 31.08.2023
|
01127 | 29.08.2023 |
01128 | | 30.08.2023 |
11121 | 30.08.2023 |
11122 | 31.08.2023 |
22117 | 30.08.2023 |
22118 | 31.08.2023 |
01365 | 31.08.2023 |
01366 | 31.08.2023 |
12111 | 30.08.2023 |
12112 | 30.08.2023 |
12136 | 30.08.2023 |
12135 | 31.08.2023 |
admin
News Admin