logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कॉटन मार्किट में ट्रैफिक पुलिस ने टोइंग की मदद से खुले सीवेज में फंसी गाय को बचाया


नागपुर: शहर की ट्रैफिक पुलिस और उनकी टीम ने सोमवार को कॉटन मार्केट क्षेत्र में खुले सीवरेज में फंसी एक गाय बचाया है। इस कार्य से पुलिस की खूब सराहना हो रही है। 

 सोमवार को कॉटन मार्केट क्षेत्र में पुलिस निरीक्षक कार्यालय, ट्रैफिक सर्कल, कॉटन मार्केट की एक टीम अपनी नियमित यातायात ड्यूटी पर थी। इसी दौरान उन्होंने एक खुले सीवरेज में फंसी एक गाय को देखा। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के साथ टोइंग करने वाले लड़के ने टोइंग मशीनरी का उपयोग करके गाय को सीवरेज से सकुशल बाहर निकाला।

गाय खुली सीवेज लाइन में फिसलकर ऊपर रखे लोहे के फ्रेम के नीचे फंस गई थी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी संगीता घांगड़े ने उज्ज्वल पराते और मंगेश बोबड़े सहित अपनी टोइंग टीम के साथ गाय को टोइंग बेल्ट से बांधा और सावधानी से उसे ऊपर उठाकर बाहर निकाल लिया।