logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बढ़ती जा रही अजनी चौक की ट्रैफिक समस्या, लोगों की मांग को प्रशासन कर रहा नजरअंदाज


नागपुर: शहर के कई हिस्सों में हालके दिनों में उठ खड़ी हुई ट्रैफिक की समस्या से नागरिक परेशान है. कुछ इसी तरह का हाल अजनी चौक का है. ट्रैफिक जाम यहाँ की आम समस्या बन चुकी है. जबकि चौक से जुड़ने वाले कई रास्तों के लिए वर्धा रोड को क्रॉस करने की कोई सही व्यवस्था नहीं होने की वजह से भी परेशानी बढ़ रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस समस्या को एक नया सिग्नल स्थापित कर सुलझाया जा सकता है लेकिन प्रशासन लोगों की मांग को नजरअंदाज कर रहा है.

नागपुर शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक की समस्या वाहनों चालकों और स्थानीय नागरिको के लिए बड़ा सिरदर्द बनती जा रही है. वर्धा रोड पर स्थित अजनी चौक पर ट्रैफिक की समस्या बीते कुछ वक्त से काफी बढ़ गयी है. इस मार्ग पर हालके दिनों में हुए विकास कार्यो की वजह से दिक्कतें कम होने के बजाये बढ़ गयी है. स्थानीय लोगो के मुताबिक इस समस्या के लिए पूरी तरह से प्रशासन जिम्मेदार है.

नागरिकों के मुताबिक जरूरत बस एक नए सिग्नल को लगाने की है जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यह समस्या पुराने अजनी चौक पर सिग्नल को बंद किये जाने से उभरी है. जिस वजह से कई मार्ग से अजनी चौक पहुंचने वाले लोगों को सिर्फ कुछ मीटर की सड़क क्रॉस करने के लिए दो किलोमीटर तक घूमना पड़ता है.

इलाके के पूर्व नगरसेवक ओमप्रकाश का कहना है की यह समस्या सीमेंट रोड के बनने के बाद से बढ़ी है. रोड का काम करने वाले ठेकेदार कंपनी के कामकाज पर भी स्थानीय लोग सवाल उठा रहे है. इनका कहना है की हालही में जो निर्माणकार्य हुआ है उसकी वजह से रोड का दायरा संकरा हो गया है. जिस वजह से ट्रैफिक का जाम हो जाना रोजाना की समस्या बन चुकी है.

चौक के पास ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गयी है जो भी अव्यवस्थित है. ओमप्रकाश यादव के मुताबिक चौक के अलग बगल रहने वाले नागरिक दिन रात वाहनों के शोर शराबे से परेशान है. पुराने अजनी चौक पर एक सिग्नल स्थापित किये जाने की मांग कई बार प्रशासन से की गयी लेकिन इस मांग को शहर में कभी कभार होने वाले वीआईपी मूवमेंट का हवाला देकर ख़ारिज कर दिया जा रहा है. 

सड़क के बीचों बीच बना एक डिवाइडर अगर खोल कर यहाँ सिग्नल स्थापित हो जाये तो न केवल वाहनों से चलने वाले बल्कि यहाँ व्यापार करने वाले व्यापारियों को भी बड़ी राहत मिलेगी ऐसा दावा है. यहाँ वर्षो से अपना व्यवसाय करने वाले दुकानदारों का कहना है की मेट्रो और सीमेंट रोड बनने की वजह से उनका व्यापार प्रभावित हुआ है क्यूंकि अब पहले के जैसे आसानी से उन पर ग्राहक पहुंच ही नहीं पाते। 

देखें वीडियो: