logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर जिले के भिवापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैवल्स-ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत, 15 लोग घायल


नागपुर: गुरुवार को जिले के भिवापुर तहसील में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही एक निजी बस को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी की बस का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की  घटनास्थल पर  मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही  पुलिस और बचाव दल ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। घायलों में से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या में वृद्धि की आशंका जताई जा रही है।

शुरुआती जांच के मुताबिक, हादसे का कारण ट्रक चालक की लापरवाही और तेज गति बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।