logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ट्रव्हल्स बस ने मारी ट्रक को टक्कर, बस कंडक्टर गंभीर रूप से जख्मी


नागपुर: सावनेर थाना अंतर्गत हेटी रोड पर वामन ढाबे के पास तडके करीब 5 बजे के आसपास इंदोर से रायपूर जा रही एक स्लीपर कोच ट्रव्हल्स ने आगे चल रहे ट्रक को ओव्हरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी. हादसे में बस का कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया. बस कंडक्टर का नाम करोडा रायपूर निवासी अनिल ढिवर (22) है. बस में सवार सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी है.

कल रात इंदोर से रायपूर के लिए निकली शर्मा ट्रव्हल्स के चालक को सुबह के समय झपकी लग गई जिससे बस के आगे चल रहे टाईल्स से लदे एक ट्रक को टक्कर लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही हेटी स्थीत महामार्ग यातायात पोलीस चौकी के विजय मुसनवार घटनास्थल रवाना हुए. 

इसके बाद घायल युवक को बस से निकालकर इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ प्रशिक्षण केन्द्र सावनेर रवाना किया गया. जख्मी की हालत गंभीर होने से उसे बाद में नागपुर रेफेर किया गया. हादसे से सड़क पर टाईल्स की पेटियां और टुकड़े बिखर गए थे जिसे यातायात पोलीस ने हटाकर मार्ग सुचारु किया.