logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शराब से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर और कंडक्टर को बचाने के बजाय शराब लुटते रहे लोग


नागपुर: दोपहिया चालक को बचाने के प्रयास में शराब से भरा हुआ ट्रक पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक, कंडेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद शराब की बोतले सड़क पर बिखर गई। लोग घायलों को बचाने के बजाय शराब की बोतले लूटने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 

मिली जानकारी के अनुसार, सावनेर तहसील के केलवाड पुलिस स्टेशन के अंतर्गत भाडी पीपला गांव के पास एक दोपहिया वाहन को बचाने की कोशिश में  शराब से भरा ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 6401 पलट गया। ट्रक पलटे ही शराब की पेटियां इधर-उधर बिखर गईं। शराब की बोतलों पर लोगों की नजर में आते ही शराब की पेटियां और बोतलें लूट ली गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही केलवद थाने के थानेदार अनिल राउत मौके पर पहुंचे और घायल ड्राइवर और कंडक्टर को प्राथमिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र सावनेर भेजा। घटना में भादी पिपला निवासू के दुपहिया वाहन चालक सेवकराम नागोजी बोबडे उम्र 52 वर्ष के पैर में गंभीर चोटें आयीं तथा पुष्पा सेवकराम बोबडे उम्र 42 वर्ष को मामूली चोटें आयीं। वहीं ट्रक चालक कमलापुर देवास के राधेश्याम गोपाल रावत उम्र 45 वर्ष को बाएं हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं और कंडक्टर बहादुर सुखरामजी बुंदेला उम्र 50 वर्ष निवासी कमलापुर को मामूली चोटें आईं।