logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, उपचार के दौरान एक की मौत, 13 वर्षीय युवक की हालत गंभीर


नागपुर: जिले की रामटेक तहसील के देवलापार थाना अंतर्गत एक ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल चालक को सामने से जोरदार टक्कर मर दी, जिसमें मोटरसाइकिल चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में एक 13 वर्षीय लड़का भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

बसंवतराव ब्रिजलाल कुमरे 35 वर्ष तथा 13 वर्षीय उज्जवल मुन्ना गोंडाने मोटरसाइकिल पर सवार होकर देवलापार होते हुए अपने गांव शिवनी जा रहे थे। इसी बीच मोरफाटा के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। 

दोनों घायलों को देवलापार ग्रामीण रूग्णालय पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान बसंवतराव कुमरे की मौत हो गई, जबकि 13 वर्षीय लड़के की हालत गंभीर बनी हुई है। देवलापार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।