logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ट्रक ने मारी दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर, 18 वर्षीया युवक की मौके पर ही मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी


नागपुर: स्थानीय न्यू कामठी थाना क्षेत्र के पोरवाल कॉलेज क्षेत्र में आज दोपहर करीब 2 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक १८ वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृत युवक का नाम जय भीम चौक निवासी वंश शेखर वानखेड़े है और घायल युवक का नाम आवेश शेंडे बताया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये दोनों पोरवाल कॉलेज क्षेत्र में दादा साहब कुंभारे औद्योगिक प्रशिक्षण महाविद्यालय में पढ़ते हैं और अपने दोपहिया वाहन एक्टिवा से घर जाते जा रहे थे. तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वंश वानखेड़े की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, घायल आवेश शेंडे का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. वंश वानखेड़े अपने माता-पिता के इकलौते बेटा था।

इस घटना से कामठी शहर में शोक का माहौल फैल गया. वंश वानखेड़े के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी उपजिला अस्पताल कामठी भेजा गया है.