logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जीरो माइल स्टेशन से महाराजबाग चौक के बीच बनेगी अंडरग्राउंड टनल, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया ऐलान


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने जीरो माइल स्टेशन से लेकर महाराजबाग चौक के बीच अंडरग्राउंड टनल बनाने का ऐलान किया है। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक रहे दत्ताजी डिडोलकर (Dattaji ) के जन्मशती वर्ष उद्घाटन समारोह में बोलते हुए यह बात कही। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि, इस प्रोजेक्ट को मंजूरी भी मिल चुकी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “दत्ताजी डिडोलकर आम कार्यकर्ता के साथ काम करने वाले और बिना जाती, धर्म को देखे कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होने वाले थे। उन्होंने हमेशा लोगों को उनकी जाती धर्म से नहीं बल्कि उनके गुणों से जाना।”

उन्होंने कहा, "हमने महाराज बाग के पास जो विश्वविद्यालय चौक है उसका नाम दत्ताजी डिडोलकर के नाम पर रखने का तय किया है। इसी के साथ हमने जीरो माइल स्टेशन से लेकर महाराजबाग चौक के बीच अंडरग्राउंड टनल बनाने का भी निर्णय लिया है। जिसकी मंजूरी भी मिल चुकी है। उसे भी दत्ताजी डिडोलकर के नाम से जाना जाएगा।" हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने यह नहीं बताया कि, इसका काम कब से शुरू होगा और कितने में इसका निर्माण किया जाएगा।"

900 मीटर लंबी हो सकती है टनल 

वर्तमान में जीरो माइल स्टेशन से लेकर महाराजबाग चौक के बीच दो लेन की डीपी रोड बनी हुई है। जिसकी लंबाई 900 मीटर की है। उपयोगिता पर देखा जाए तो वह यातयात के लिए प्रमुख सड़को में से जानी जाती है। पूर्व नागपुर से अमरावती रोड या सिविल लाइन्स की तरफ जाना है तो यह सीधा रास्ता है। बर्डी और आरबीआई चौक के ट्रैफिक को आसानी से पार करते हुए सीधा महाराजबाग चौक या सिविल लाइंस में पहुंचा जा सकता है। वहीं टनल बनने से रास्ता सीधा होगा जिससे नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। 

150 करोड़ में बनेगा ऑडिटोरियम 

इसी के साथ केंद्रीय मंत्री ने विश्वविद्यालय के महात्मा ज्योतिबा फूले शिक्षण परिसर में नया ऑडिटोरियम बनाने की बात भी कही। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से 150 रूपये मंजूर होने की जानकारी भी दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, ऑडिटोरियम का डिजाइन भी तैयार करने का काम शुरू हो गया है। भट सभागृह  को डिजाइन करने वाले उस ऑडिटोरियम का नक्शा तैयार कर रहे हैं। बनने के बाद इसे दत्ताजी डिडोलकर के नाम पर जाना जाएगा।"

यह भी पढ़ें: 

  • रिंग रोड से शुरू होगी इलेक्ट्रिक ट्राली बस, केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले- राज्य सरकार ने 150 करोड़ किये आवंटित