logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बर्डी फ्लाईओवर पर कार और छोटा हाथी के बीच जोरदार टक्कर, छह महिला हुई घायल, एक गंभीर


नागपुर: शहर के आदिवासी गोवारी उड़ान पुल पर रात एक बजे भीषण दुर्घटना हो गई। आमने-सामने से जा रहे छोटा हाथी और कार आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में छह महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा कितना भीषण था इसी से समझा जा सकता है, दुर्घटना के बाद छोटा हाथी फ्लाईओवर पर ही पलट गया और उसके अंदर का सारा सामान फ्लाईओवर पर बिखर गया। वहीं इस हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। 

एक तेज रफ्तार हेक्टर गाड़ी के चालक ने लापरवाही और तेज गति से अपनी गाड़ी चलाते हुए सामने जा रही एक टाटा एस गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी थी इस दुर्घटना में टाटा एस गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई और उसमें सवार करीब 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों में 6 महिलाएं बताई जाती हैं। लोगों की मदद से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है। ये सभी लोग किसी शादी समारोह में काम करने के बाद घर लौट रहे थे। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है।

इस हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दुर्घटना में टाटा एस गाड़ी का चालक गाड़ी में ही फस गया जिसे कांच फोड़कर पुलिस ने लोगों की मदद से बाहर निकाला। दुर्घटना में हेक्टर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर वहां से फरार हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी पुल से नीचे नहीं गिरा। सीताबर्डी पुलिस इस मामले में अब आगे की जांच कर रही है।