logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में दो बच्चे HMPV पॉजिटिव, देश में मामलों की कुल संख्या हुई सात


नागपुर: नागपुर में दो बच्चों में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार, 7 और 13 साल के बच्चों को खांसी और बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद उनका वायरस के लिए परीक्षण किया गया। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी के साथ एचएमपीवी के भारत में कुल सात मामले हो गए हैं।  

सोमवार को कर्नाटक और तमिलनाडु में एचएमपीवी संक्रमण के कम से कम चार मामले सामने आए। गुजरात से भी एक मामला सामने आया। हालांकि, राज्य और केंद्र सरकार ने कहा कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है और लोगों को आश्वासन दिया कि अधिकारी स्थिति पर “बारीकी से नज़र” रख रहे हैं।

एक वीडियो संदेश में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “देश की स्वास्थ्य प्रणाली और निगरानी नेटवर्क यह सुनिश्चित करने के लिए सतर्क है कि देश किसी भी उभरती स्वास्थ्य चुनौती का तुरंत जवाब देने के लिए तैयार है। चिंता करने की कोई बात नहीं है, हम स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं।”