logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पारशिवनी में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो नागरिकों की मौत, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि बर्वे के नेतृत्व में हुआ आंदोलन, पीड़ित परिवार को मिला मुआवजा


नागपुर: पारशिवनी थाना अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में दो नागरिकों की दर्दनाक मौत हो गई। इसे लेकर जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष रश्मि बर्वे के नेतृत्व में नागरिकों ने आंदोलन करने के बाद मृतक के परिवार को 3 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान कराई गई.

हर्ष कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा दहेगांव खंडाला पारडी मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य शुरू है. इसी मार्ग से रात 11.30 बजे पारडी निवासी अनिल मारोती कोल्हे अपने घर आ रहा था। इसी दौरान कंपनी के द्वारा सड़क निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में अनिल कोल्हे बाईक सहित गिर गया, जहां उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना को लेकर पूर्व जिप अध्यक्ष रश्मि बर्वे, पारशिवनी की पूर्व पंचायत समिति सभापति मंगला निंबोने सहित परिजनों द्वारा शव को रखकर किऐ गये आंदोलन के बाद मृतक के आश्रितों को 3 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद कंपनी प्रबंधन द्वारा की गई.

दूसरी घटना पारशिवनी खापरखेड़ा रोड़ पर हुई, जहां वाघोडा निवासी ठेका श्रमिक ईश्वर झिंगरे अपनी मोटरसाइकिल से घर आ रहें थे. इसी बीच ट्रक ने उनके टक्कर मारी जिसमें ईश्वर झिंगरे गंभीर रूप से घायल हो गए. उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. दोनों मामले पारशिवनी पुलिस ने दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.