logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रामटेक में बिजली का करंट लगने के कारण दो की मौत, एक ढाई वर्ष की बच्ची, दूसरा 75 वर्षीय वृद्व


नागपुर: नागपुर जिले की रामटेक तहसील में बिजली का करंट लगने के कारण दो अलग - अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई है. इसमें एक ढाई वर्षीय बच्ची सहित 75 वर्षीय वृद्व की मृत्यु होने की जानकारी है.

रामटेक थाना अंर्तगत आने वाले सांग्रमपुर की निवासी श्रेयांसी गौरीशंकर म्हस्के अपनी नानी के घर पर कुंए के पास खेल रही थी, इसी बीच उसका हाथ कुंए के पंप में लगी मोटर की तार पर पड गया, जिसमें जोरदार करंट लगने के कारण वह बेहोश हो गई. उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया. जहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. मृतका का शव विच्छेदन रामटेक उपजिला रूग्नालय में किया गया, तथा शव परिजनों को सौंप दिया गया.

दूसरी घटना मनसर के 75 वर्षीय दुष्यंत सीताराम चौकसे के साथ हुई. चौकसे ने पानी की मोटर चालु करने के लिए जैसे ही बटन को दबाया, उनकों जोरदार करंट लगा और  वह बेहोश हो गए. उनकी उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. रामटेक पुलिस ने दोनों  घटनाओं में आकस्मिक दुर्घटना का मामला दर्ज किया है.