logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: महादुला में नदी में डूबे आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्र, दोनों की हुई मौत


नागपुर: नागपुर के रामटेक थाना अंतर्गत आने वाले महादुला गांव के कक्षा 8वीं में पढ़ने वाले दो स्कूली छात्रों की नदी में डूबने के कारण मौत हो गई। इस घटना से स्कूल एवं गांव में शोक की लहर है।

गणेश चतुर्थी के दिन स्कूल की छुट्टी होने के कारण दोनों 13 वर्षीय स्कूली छात्र वृषभ राजेंद्र गाड़गे एवं रोहन सुभाष साऊसाखड़े गांव के पास से बहने वाली सूर नदी में सुबह लगभग 11 बजे नहाने गए थे। पानी का बहाव तेज एवं गहरा होने के कारण दोनों स्कूली छात्र पानी में डूब गए। 

घटना की जानकारी सरपंच शरद डडूरे को मिलने पर उन्होंने ने विधायक आशीष जायसवाल की मदद से SDRF की टीम को बुलाया। लगभग 20 घंटे की मेहनत के बाद दोनों छात्रों के शव रविवार सुबह 8 बजे मिले।

प्रकरण को लेकर दोनों शवों को रामटेक उपजिला रूग्णालय में शव विच्छेदन के लिए भेजा गया है। रामटेक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।