logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मकरधोकड़ा तालाब में डूबे दो युवक, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी


नागपुर: उमरेड पुलिस ठाणे के अंतर्गत आने वाले मकरधोकड़ा तालाब में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। मृतकों की पहचान भिवापुर तहसील के भिवी गांव के निवासी आयुष ईश्वर सातपुड़के (22) और नाल गांव निवासी निखिल भगत (23) के रूप में हुई है।

प्राप्त के अनुसार, आयुष सातपुड़के और निखिल भगत, नाल गांव निवासी प्रज्वल दिलीप सातपुडके (24), सालेभट्टी निवासी अनिकेत विजय कांबले (26) और बुटीबोरी निवासी आदित्य उमाशंकर शर्मा (18) अपने तीन दोस्त हिमांशु यादव, सुमित सोनटक्के, आदित्य कौशल के साथ बारिश के पानी में मस्ती करने मकरधोकड़ा तालाब के डैम पर सोमवार को दोपहर एक बजे के करीब गए थे।

तालाब में कितना पानी है इसका अंदाजा नहीं होने से आयुष और निखिल डूबने लगे। इसके बाद उमरेड पुलिस को जानकारी दी गई। शीघ्र ही मकरधोकड़ा चौकी के पुलिसकर्मी और उमरोड पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

स्थानीय मछुआरों की मदद से आयुष का शव मिला, लेकिन अंधेरा होने के कारण निखिल की कोई खबर नहीं लगी। अब आज मंगलवार सुबह से पुनः तलाश शुरू की जाएगी।