logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वायरल वीडियो का मुख्य अपराधी शिंदे गुट के विधायक का बेटा, उद्धव गुट नेता वरुण सरदेसाई ने गिरफ्तार करने की मांग


नागपुर: शिंदे गुट (Shinde Group) के विधायक प्रकाश सुर्वे (MLA Prakash Surve) और पूर्व पार्षद शीतल म्हात्रे (Sheetal Mahtre) के वायरल वीडियो को लेकर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। इस मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने उद्धव ठाकरे के गुट (Udhav Thackeray Group) के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। वहीं इस गिरफ़्तारी से युवा सेना सरकार पर आक्रामक हो गई है। युवा सेना के महासचिव वरुण सरदेसाई (Varaun Sardesai) ने शिंदे गुट के विधायक सुर्वे के बेटे राज सुर्वे को दोषी ठहराया है और उसकी गिरफ्तारी की मांग की है।

सरदेसाई मंगलवार को नागपुर दौरे पर पहुंचे हुए थे। जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। सरदेसाई ने कहा, "पुलिस पहले यह पता लगाए कि यह वीडियो मॉर्फ किया गया है या नहीं। यदि यह वीडियो मॉर्फ किया गया है, तो मूल वीडियो दिखाई देना चाहिए।" उन्होंने कहा, "जहां तक ​​हमें पता है, यह पूरा वीडियो फेसबुक पर प्रकाश सुर्वे के चिरंजीव राज सुर्वे ने लाइव किया था। इसलिए सरदेसाई ने मांग की कि अगर कोई इस मामले में गिरफ्तार होना चाहिए था तो वह मुख्य आरोपी राज सुर्वे की हो। इस के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, मुंबई पुलिस बहुत सक्षम है।

क्या है मामला? 

पिछले दिनों शिंदे गुट की उप प्रमुख शीतल म्हात्रे का एक वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो के वायरल होते ही राज्य की राजनीति में हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल करने को लेकर म्हात्रे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराइ थी। इसके बाद पुलिस ने उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के कई नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।