logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ को लेकर उद्धव ठाकरे ने सरकार पर बोला हमला, कहा- सत्र समाप्त होने को आया पर कोई पैकेज घोषित नहीं


नागपुर: शिवसेना प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विदर्भ को लेकर एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमला बोला है। ठाकरे ने कहा, "शीतकालीन सत्र समाप्त होने को आ गया है, लेकिन अभी तक इस सरकार ने विदर्भ के लिए कोई पैकेज की घोषणा नहीं की है।" गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए ठाकरे ने यह बात कही। इस दौरान ठाकरे ने घोटालों में फंसे मंत्रियों पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर भी सवाल उठाया। 

मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करें की कोशिश

कर्नाटक के मंत्री द्वारा मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग पर ठाकरे ने भाजपा पर हमला बोला है। शिवसेना प्रमुख ने कहा, "जिस तरह से भाजपा शासित राज्य के मंत्री ने मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग की है, यह भाजपा के मन में बात है जो अब सामने आ गई है। भाजपा मुंबई में कब्ज़ा कर इसे केंद्र शाषित प्रदेश बनाने का प्रयास कर रही है। इसमें हमने पहले नहीं होने दिया और न अब होने देंगे।"

कल संघ मुख्यालय में करेंगे कब्ज़ा

ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संघ मुख्यालय के दौरे पर तंजा कसा है। ठाकरे ने कहा, "आज वह संघ मुख्यालय गए। मैं संघ को धन्यवाद देता हूँ आज वह आप के पास आएं हैं, देखिये कही कल वह उसपर भी कब्ज़ा करने कोशिश न करें।"

ठाकरे ने कहा, “वर्तमान में महाराष्ट्र में एक आदिवासी राज्य है। वह पहले ही पार्टी चुरा चुका है। किसी और के पिता ने इसे चुरा लिया। इस गिरोह की नजर फिलहाल संघ कार्यालय पर है। इसलिए RSS को अब सावधान हो जाना चाहिए। आज शिंदे रेशम के बगीचे में आए। यह देखने के लिए कि वहाँ नींबू-एड़ी पड़ी है या नहीं।”