logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में भाजपा की शिकस्त पर उद्धव ठाकरे गुट की आई प्रतिक्रिया, विनायक राऊत ने कहा- ये फडणवीस और बावनकुले की हार 


नागपुर: विधान परिषद की नागपुर विभाग शिक्षक चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार नागो गाणार को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। महाविकास अघाड़ी समर्थित उम्मीदवार सुधाकर अड़बाले ने 8,489 वोटो से हरा दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और ूपम,उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गढ़ में मिली इस हार पर उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सांसद विनायक राउत ने कहा कि, "भाजपा को मिली यह हार फडणवीस और बावनकुले की हार है।"

महाविकास अघाड़ी के लिए दिखाया प्यार 

एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए राउत ने कहा, “नागपुर विधानसभा चुनाव को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह एक निर्वाचन क्षेत्र है जहां राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस या भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बनवकुले जैसे नेताओं की राजनीतिक उपस्थिति है। इस सीट पर बीजेपी और मिंधे गुट को हराकर महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार अडबाले चुने गए हैं। इसलिए, यह हार देवेंद्र फडणवीस और चंद्रशेखर बनवकुले की है।"

आगे बोलते हुए, “नागपुर के सभी मतदाताओं ने दिखाया है कि वे वर्तमान मिंधे सरकार से अधिक महाविकास अघाड़ी से प्यार करते हैं। इस चुनाव में यह प्यार दिखाया गया है।"