logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर पहुंचे उद्धव ठाकरे, करना पड़ा विरोध का सामना; वीर सावरकर के अपमान को लेकर भाजपा युवामोर्चा ने की नारेबाजी


नागपुर: वज्रमुठ सभा के लिए नागपुर पहुंचे उद्धव ठाकरे को विरोध का सामना करना पड़ा है। वीर सावरकर के अपमान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने उद्धव ठाकरे का जोरदार विरोध किया। महाराष्ट्र भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महसचिव शिवानी दाणी के अगुवाई में कार्यकर्ता वर्धा रोड स्थित होटल प्राइड के पास पहुंचे और उद्धव की गाडी के सामने आकर जोरदार नारेबाजी की। इसी के साथ कार्यकर्ताओं ने सावरकर का अपमान नहीं सहने की बात भी की। 

ज्ञात हो कि, पिछले कई दिनों से राज्य में वीर सावरकर का मुद्दा गर्माया हुआ है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर माहराष्ट्र की सियासत में उबाल आया हुआ है। वहीं पिछले दिनों विजय वडेट्टीवार की बेटी शिवानी वडेट्टीवार ने भी सावरकर को लेकर विवादित बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि, बलात्कार को सावरकर हथियार मानते थे और उनका मानना था कि, इसे अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल किया जा सकता है।" 

ऐसा ही चलता रहा तो राज्य में घूमना होगा मुश्किल

कांग्रेस नेताओं के दिए बयान बयानों को लेकर भारतोइया जनता युवा मोर्चा ने आज उद्धव ठाकरे का विरोध किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, “हिंदुत्व के जो विचार वीर सावरकर ने दिखाए उन्ही का अपमान महाविकास अघाड़ी के घटक दल कर रहे हैं। वहीं उद्धव ठाकरे ऐसे दलों के साथ बैठकर दोबारा सत्ता में आने का सपना देख रहे हैं। क्या अब भी हिंदुत्व के मुद्दे पर नौटंकी करोगे की कोई ठोस कदम भी उठाओगे ऐसा सवाल भी किया।” उन्होंने कहा कि, आज तो केवल सवाल पूछने के लिए आएं हैं, लेकिन अगर सावरकर के अपमान को लेकर अगर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो राज्य में घूमना मुश्किल हो जाएगा।"