logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अनियंत्रित कार का क़हर: कार सवार बाइक को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता ले गया


नागपुर:नागपुर के जापानी गार्डन चौक के पास देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। एक अनियंत्रित कार ने दो मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी थी । यह टक्कर इतनी भीषण थी कि एक मोटरसाइकिल कार के सामने के पहिए में फंस गई और कार चालक उसे घसीटते हुए करीब डेढ़ किलोमीटर तक ले गया। इस हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवारों को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।हालांकि इस दुर्घटना के बाद कार चालक ने रास्ते में ही अपनी कार छोड़ दी और मौके से फरार हो गया। सदर पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
नागपुर शहर में इन दिनों सड़क दुर्घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन शहर में मासूम लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गवा रहे हैं। मंगलवार रात एक ऐसा ही मामला जापानी गार्डन चौक के पास हुआ है। एक कार चालक ने तेज गति और लापरवाही से कार चलाते हुए सड़क से जा रहे 2 दुपहिया सवारों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पकड़े जाने के डर से  कार चालक ने कार नहीं रोकी और एक बाइक को घसीटते हुए करीब डेढ़ किलोमीटर तक अपने साथ लेकर गया। इस  दौरान उसने सड़क से जा रही एक और महिला को भी टक्कर मारी । इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक ने जवाहर वसतिगृह के पास अपनी कार छोड़ दी और वहां से फरार हो गया। देर रात घटना की जानकारी मिलते ही अंबाझरी,सदर और गिट्टी खदान पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया तथा आरोपी की तलाश करने लगी। कार के नंबर के आधार पर ही पुलिस अब आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।