logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सदर फ्लाईओवर पर बेकाबू SUV ने कार को मारी टक्कर, डॉक्टर दंपति गंभीर रूप से घायल


नागपुर: शहर के सदर फ्लाईओवर पर एक एसयूवी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने अंत्योष्टि  कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे एक दंपति की कार जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

उमरेड मार्ग निवासी डॉ. वीरेंद्र काले और उनकी पत्नी डॉ. लता काले एक रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी सदर फ्लाईओवर पर एक बेकाबू SUV ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए। इस दुर्घटना में डॉ. लता काले को गंभीर चोटें आई हैं, उनके हाथ-पैर में छह फ्रैक्चर हुए हैं। वहीं डॉ. वीरेंद्र काले के पैर में भी फ्रैक्चर और रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। 

सूत्रों के अनुसार, SUV की गति 125 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी और इसमें तीन-चार युवक सवार थे। धंतोली पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर डॉ. काले दंपति से बयान दर्ज किए हैं और आगे की कार्रवाई के लिए मामले को सदर पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।