logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: शराब की लत में मजदूर ने अपने ही साथी को उतारा मौत के घाट


नागपुर: शहर के खैरी पन्नासे परिसर में खेत में काम करने वाले मजदूर ने शराब के नशे में धुत होकर अपने ही साथी की हत्या कर दी, और वह से फरार हो गया। हिंगना पुलिस थाने के खैरी  पन्नासे परिसर  में गणेश धानोरकर नामक व्यक्ति का खेत है।  खेत में ही एक कॉटेज बना हुआ है। उनके खेत में मृतक 65 वर्षीय खैरी पन्नासे निवासी रमेश  घोटेकर और प्रकाश कावडे नामक व्यक्ति काम करते हैं. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है। इन दोनों को ही शराब पीने की लत है. प्रकाश की पत्नी उसकी शराब की लत के चलते उसे छोड़कर चली गई। बीती रात रमेश और प्रकाश ने मिलकर शराब पी उसी दौरान किसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद हुआ और इसी विवाद में प्रकाश ने खेत में बनी पानी की टंकी में उसे धक्का दे दिया, जिसके चलते डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि बाद में प्रकाश ने रमेश के शव को पानी से बाहर निकाला और उसे कमरे में रखकर कमरे को बाहर से ताला लगा कर भाग गया. प्रकाश काटोल के दिग्रस का रहने वाला है. रमेश का बेटा जब सुबह पिता के घर वापस नहीं आने के बाद खेत पर पहुंचा तो उसे उनकी हत्या होने की बात का पता चला. इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने बाद में  प्रकाश को काटोल परिसर से ढूंढ कर गिरफ्तार किया है. बाद परिसर में हड़कंप मच गया।