logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देखा फुटाला फाउंटेन शो, हुए गदगद


नागपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के नागपुर दौरे पर हैं। शुक्रवार की रात आठ बजे शाह नागपुर के बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुचे। जहां उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने उनका स्वागत किया। शाह यहां से सीधे फुटाला पहुंचे और 'म्यूजिकल फाउंडेशन शो' को देखा। यह शो देखर शाह बेहद गद -गद दिखाई दिए।

फुटाला फाउंटेन शो देखने के बाद शाह ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से पुरे प्रोजेक्ट की डिटेल जानकारी हासिल की। वहीं खासदार सांस्कृतिक महोत्सव समिति ने शाह का शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। हालांकि, इस समय शाह ने कुछ नहीं कहा।

इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, देवेंद्र फडणवीस, चंद्रशेखर बावनकुले, नागपुर शहर भाजपा अध्यक्ष प्रवीण दटके, पूर्व सांसद अजय संचेती, अनिल सोले सहित बड़ी सख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम जन मौजूद रहे।