logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केंद्रीय मंत्री और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने ‘नैसर्गिक खेती’ पुस्तक का विमोचन, एग्रोविज़न किसान प्रशिक्षण केंद्र का भूमिपूजन


नागपुर: नागपुर में एग्रो विजन फाउंडेशन द्वारा “नैसर्गिक खेती” पुस्तक के मराठी संस्करण का विमोचन किया गया। इस मौके पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने इस पुस्तक का विमोचन एवं एग्रोविजन किसान प्रशिक्षण केंद्र का भूमिपूजन किया।

इस पुस्तक को विदर्भ के किसानों तक पहुंचाने के लिए स्वयं नितिन गडकरी ने इसका मराठी में अनुवाद करने का बीड़ा उठाया था। यह समृद्ध कृषि पद्धतियों और किसानों और संबंधित कृषि व्यवसायों के विकास को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयासों का हिस्सा है। 

वहीं, इसके अलावा, नागपुर में वर्धा रोड पर एक स्थायी 'एग्रोविज़न किसान प्रशिक्षण केंद्र' स्थापित किया जा रहा है। इसका भूमिपूजन गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत किया। इस प्रशिक्षण केंद्र में एक प्रशिक्षण हॉल, कपास परीक्षण प्रयोगशाला, सब्जियां बेचने के लिए साप्ताहिक बाजार होगा। इसके अलावा यहां पूरे साल कृषि प्रशिक्षण और परियोजनाएं संचालित की जाएंगी।