logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया योग, सभी से की योग करने की अपील


नागपुर: आज 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने धंतोली स्थित यशवंत स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने सभी से नियमित रूप से योग करने की अपील की. गडकरी ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी है. मैं कितना भी व्यस्त क्यों न रहूं, रोज सुबह दो घंटे प्राणायाम और योगासन करता हूं. नियमित योग करने से दवा की आवश्यकता नहीं होती.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नागपुर नगर पालिका और नागपुर जिला प्रशासन के सहयोग से यशवंत स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर गडकरी ने मार्गदर्शन किया.

इस दौरान गडकरी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम 'स्वयं और समाज के लिए योग' की भावना से आज योग दिवस मना रहे हैं.” उन्होंने कहा कि स्वस्थ और निरामय जीवन के लिए विगत 10 वर्षों से योग दिवस न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है. उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं. 

देखें वीडियो: