logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय में किया 'नमो महारोजगार' मेले का उद्घाटन


नागपुर: राष्ट्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर में 'नमो महारोजगार' बैठक का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि देश को ऐसी अर्थव्यवस्था की जरूरत है जो रोजगार पैदा करे, अगर ऐसा होता है तो आत्मनिर्भर भारत का सपना दूर नहीं है। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित थे। 

गडकरी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस प्रकल्प को ओनरशिप दी और साल 2014 से 68767 से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने बताया कि हमारा टीसीएस, एमसीएल, टेक महिंद्रा, इंफोसिस कंपनियों में आने वाले तीन सालों में मिहान में दो लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है। 

गडकरी ने महाराष्ट्र के पर्यटन, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा से अनुरोध किया कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण भागों में भी रोजगार के लिए अवसर पैदा किए जाएं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के लिए शहर आने की आवश्यकता न पड़े।