logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया Click2Clould कंपनी का भूमिपूजन, एक हजार लोगों को मिलेगा रोजगार


नागपुर: नागपुर के मिहान में आईटी कंपनी ‘क्लिक टू क्लाउड’ का भूमिपूजन संपन्न हुआ। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भूमि पूजन किया. इस मौके पर कंपनी के डायरेक्टर प्रशांत मिश्रा समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे. २०१९ में जमीन लेने के बाद से ही किसी न किसी कारण से क्लिक टू क्लाउड कंपनी के भूमिपूजन में देरी हो रही थी, लेकिन अब ये इन्तजार खत्म हो गया है और कंपनी का दावा है कि एक साल में काम पूरा कर लिया जायेगा। 

भंडारा जिले के उद्यमी प्रशांत मिश्रा की एआई कंपनी Click2Cloud  का कार्यलय  नागपुर के मिहान-सेज में बनेगा। इस  कंपनी को  सह-डेवलपर का दर्जा मिल चूका है, जिससे ये कंपनी अपने परिसर में अन्य आईटी और एआई कंपनी को भी जगह दे सकती है। Click2Clould ने शुरू में SEZ में मौजूद 1.8 एकड़ में से 80,000 स्क्वैर फुट को विकसित करने की योजना बनाई है। उम्मीद है कि यहां कंपनी का परिचालन एक साल में शुरू करने की योजना है। 

इस परिसर में 4,000 टेक्नीकल एक्सपर्ट के बैठने की क्षमता होगी। लेकिन शुरुआत में 400 कर्मचारियों के साथ ही इस कम्पनी की यहां शुरुआत होगी। इस कंपनी के साथ शामिल अन्य संस्थाओं को  शामिल किया जाये तो ये कंपनी फ़िलहाल 1,000 लोगों को रोजगार प्रदान कर रही है।   

कंपनी अपने एआई आधारित उत्पाद के साथ कृषि क्षेत्र पर नजर रख रही है, जो किसानों को प्रौद्योगिकी के उपयोग से उनकी मिट्टी की स्थिति जानने में सक्षम बनाता है।  ये कंपनी भारत के के अलावा वर्तमान में सात देशों को सेवाएं प्रदान कर रही हैं। भूमिपूजन कार्यकर्म में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कंपनी के साथ कंपनी के डायरेक्टर प्रशांत मिश्रा की काफी सराहना की।  

देखें वीडियो: