logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: विवि के 'रीच टू अनरीच' उपक्रम, गोसीखुर्द प्रकल्प की जलकुंभी से युवाओं को मिलेगा रोजगार


नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ सुभाष चौधरी ने रविवार को विवि के 'रीच टू अनरीच' उपक्रम के तहत जलमग्न क्षेत्र के गांव गोठणगांव, पांढरगोटा और राजुरी का दौरा किया और ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान कुलगुरु ने यह घोषणा की कि गोसीखुर्द प्रकल्प की जलकुंभी युवाओं को रोजगार भी दे सकती है। विवि इस जलकुंभी से उत्पाद निर्मिति पर का अध्ययन करेगा।

कुलगुरु ने कहा कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधन और कौशल के जरिए कच्चे माल से विविध उत्पाद बना कर क्षेत्र में रोजगार निर्मित किया जा सकता है। इस उपक्रम के तहत विश्वविद्यालय ऐसे ही कौशल विकास पर जोर देगा। जिससे ये गांव आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएंगे। इस दौरे पर कुलगुरु के साथ इंटरडिसिप्लिनरी शाखा के अधिष्ठाता डॉ प्रशांत कडू भी मौजूद थे।

इस दौरान पांढरगोटा में कुलगुरु व अन्य अतिथियों के हाथों पौधारोपण भी किया गया। इसके बाद लेमदेव पाटील महाविद्यालय में कार्याध्यक्ष बाबासाहेब तीतरमारे, अध्यक्ष डॉ चक्रधर तीतरमारे, सचिव भोजराज चारमोडे, प्राचार्य डॉ रणदिवे व प्राध्यापकों ने उनका स्वागत किया।