logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अज्ञात आरोपी ने मारी आरटीओ मोटर वाहन निरीक्षक को गोली, क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आई सच्चाई


नागपुर: आरटीओ मोटर वाहन निरीक्षक संकेत गायकवाड़ की हत्या करने का प्रयास किया गया था. हालांकि गायकवाड़ ने सच्चाई छूपाने के लिए रिवाल्वर गिरने से फायर होने की झुठी जानकारी दी थी. पुलिस की जांच में अब सच्चाई सामने आई है. 

सेंट्रल बाजार निवासी आरटीओ निरीक्षक संकेत गायकवाड़ (32) की 7 मई 2023 की सुबह कार्यालय जाने की तैयारी में थे. अचानक पैर से चूहा आ जाने से हड़बड़ी में रिवाल्वर बाई ओर गिर गई. रिवाल्वर लोडेडे होने से फायर हुआ और गोली बाए पैर की पिंडली से आर पार होकर दाए पैर की पिंडली में फंस गई. सहयोगी अधिकारी गीता सेजवल को बुलाया गया. शेजवल और उसके साथी विरसेन ढवले ने गायकवाड़ को अस्पताल पहुंचाया. 

इस तरह की सारी कहानी आरटीओ निरीक्षक संकेत गायकवाड़ ने पुलिस को बताई थी। बजाज नगर पुलिस ने सच्चाई को नजरंदाज किया. पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने क्राइम ब्रांच की यूनीट एक के पीआई सुहास चौधरी को इसकी जांच सौंपी. पुलिस ने प्वाइंट 32 बोर रिवाल्वर विशेषज्ञ से रिपोर्ट हासिल की. उसने रिवाल्वर जमीन पर गिरने से फायर होने की बात को खारिज किया. उसने गोली बाई पिंडली से आर-पार होकर दाई पिंडली में फंसने की संभावना से इनकार किया. करीब से गोली चलने पर जख्मी के शरीर से गन पाउडर लगा होता है. गायकवाड़ के पैरों पर गन पाउडर नहीं मिला था. 

उपचार के दस्तावेज से गोली दूर से चलाने जाने का पता चला. गायकवाड़ ने गोली लगने के बाद गीता शेजवल को फोन करके बुलाने का बताया था. शेजवल ने उसकी बात को सही बताया था. तकनिकी सबूत दोनों के बयान को झुठा बता रहे थे. दरअसल शेजवल को गायकवाड़ ने सुबह फोन करके बुलाया ही नहीं था. वह पहले से वहाँ मौजूद थी. शेजवल के बुलावे पर वीरसेन ढवले गायकवाड़ के फ्लैट पर पहुंचा था. 

पुलिस की जांच में गायकवाड़ और शेजवल द्वारा सच्चाई छूपाने के लिए झुठे बयान देकर गुमराह किए जाने का पता चला. ढवले और गायकवाड़ की पत्नी के बयान भी विरोाधाभासी थे. पुलिस की जांच में हत्या के इरादे से सर्विस रिवाल्वर से अज्ञात आरोपी द्वारा गोली चलाए जाने की बात सामने आई है. 

आरोपी को बचाने के लिए गायकवाड़ ने झुठा बयान दिया था. इसके आधार पर हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है.