logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शादी के नाम पर अविवाहिता से ठगी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 


नागपुर: शहर में विवाह के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जारहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिर से सामने आया है, जहां एक 34 वर्षीय एक अविवाहिता से एक आरोपी ने शादी के नाम पर पैसे ठग लिए। आरोपी  धुले निवासी निवासी 37 वर्षीय भिकन नामदेव माड़ी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती 34 वर्ष की है और अविवाहित है। वह अपने परिवार के साथ जरीपटका परिसर में रहती हैं। उसने मेट्रोमोनी की शादी डॉट कॉम वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल डाला था। जून 2022 में आरोपी भिकन नामदेव माड़ी  ने उसका प्रोफाइल देख कर रिक्वेस्ट भेजी थी जिसे युवती ने एक्सेप्ट किया था। इसके बाद इन दोनों का आपस में मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुआ और व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत होने लगी।

आरोपी ने खुद को मैकेनिकल इंजीनियर के तौर पर एक निजी कंपनी में काम करने की बात बताई थी और शादी करने की इच्छा जाहिर की है। युवती ने तब अपने परिजनों को इस बारे में बताया और जून महीने में ही आरोपी युवती से मिलने उसके घर भी पहुंचा। परिजनों को झांसे में लेकर तब आरोपी ने युवती से ₹23000 लिए और वापिस मुंबई जाने के लिए टिकट करवाने के लिए कहा। हालांकि तब युवती ने भोले पैट्रोल पंप स्थित एक ट्रैवल के ऑफिस में जाकर उसकी टिकट करवाई थी। 

इस घटना के बाद जब पीड़ित युवती ने आरोपी के मोबाइल फोन पर संपर्क करना चाहा तो उसका मोबाइल फोन बंद आया कोई भी प्रतिसाद नहीं मिलने के बाद धोखाधड़ी होने की बात का पता चलते ही यह युवती दोबारा भोले पेट्रोल पंप स्थित  ट्रैवल्स के ऑफिस में पहुंची और आरोपी युवक की फोटो वहां मैनेजर को देकर दोबारा उसके वह दिखाई देने पर तुरंत जानकारी देने की अपील की। 3 दिन पहले ही आरोपी एक अन्य युवती के साथ ट्रेवल्स के उसी ऑफिस में दोबारा पहुंचा था और उसी दौरान वहां मौजूद मैनेजर ने इसकी जानकारी यूवती को दी थी। 

मंगलवार दोपहर जैसे ही आरोपी मोहित बस लेने के लिए ट्रैवल के ऑफिस में पहुंचा तो इस युवती ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने थी उसकी जमकर धुनाई करने के बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को शिकायत मिलने के बाद गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि इस आरोपी ने और भी कई युवतियों को इसी तरह अपना शिकार बनाया है जिस की भी जांच अब पुलिस कर रही है।