logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Vajramuth Sabha: भाजपा नेताओं को हाईकोर्ट से झटका, वज्रमुठ सभा पर रोक लगाने से किया इनकार


नागपुर: महाविकास अघाड़ी की सभा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। वहीं अब यह मामला उच्च न्यायालय पहुंच गई है। बोम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ (Bombay High Court Nagpur Bench) ने सभा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हालांकि, अदालत ने याचिका को स्वीकार कर लिया और सुनवाई के लिए  24 अप्रैल की तारीख तय की गई है। इसी के साथ अदालत ने संबंधित विभागों को नोटिस जारी किया है। अदालत के इस निर्णय को महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। 

ज्ञात हो कि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व नागपुर विधायक कृष्ण खोपड़े (Krushna Khopde) सहित वहां के स्थानीय लोग सभा का लगातार विरोध कर रहे थे। इसको लेकर पिछले कई दिनों ने स्थानीय नागरिक प्रदर्शन भी कर रहे थे। इसी को लेकर बुधवार को भाजपा नेताओं ने सभा पर रोक लगाने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिसपर आज यह निर्णय लिया गया है। अदालत के इस निर्णय के बाद सभा का रास्ता साफ़ हो गया है।

16 अप्रैल को होगी सभा 

एमवीए की यह सभा 16 अप्रैल को होने वाली है। इस सभा के लिए कांग्रेस नेता लगातार तैयारियों में लगे हुए हैं। सद्भावना नगर में मौजूद मैदान में स्टेज बनाने का काम शुरू हो गया है। इस सभा में तीनों पार्टियों के नेता शामिल होंगे। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, नेता प्रतिपक्ष अजित पवार, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले सहित तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। 

यह भी पढ़ें: 

  • वज्रमुठ सभा पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, कहा- जिनके पोस्टर ही फटे हुए हैं, वह हमारा मुकाबला नहीं कर सकते