logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

वज्रमूठ सभा विरोध: विधायक विकास ठाकरे ने भाजपा को दी सलाह, कहा- क्या कर रहे इसके बारे में सोचें?


नागपुर: महाविकास अघाड़ी (MVA) की वज्रमूठ सभा को लेकर जिले की सियासत गरमाई हुई है। एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी (Congress) ने सभा के आयोजन को लेकर जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ इसका जमकर विरोध भी हो रहा है। स्थानीय नागरिकों सहित भाजपा (BJP) के पूर्व नागपुर विधायक कृष्ण खोपड़े (Krushna Khopde) ने सभा का विरोध करते हुए पत्र लिखकर अनुमति नहीं देने की मांग की है। वहीं इस विरोध पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे (Vikas Thackeray) ने भाजपा को सलाह दी है।  

रविवार को शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सभा को लेकर पीछे सवाल पर ठाकरे ने कहा, "भाजपा को विरोध करने का कोई औचित्य नहीं है। सभी पार्टी को अनुमति मिलने के बाद सभा लेने का अधिकार है। भाजपा को ऐसा नहीं करना चाहिए।" उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि,"ये वो ऐसा क्यों कर रहे हैं? उन्हें इस बारे में सोचना चाहिए।"

जगह किसी के बाप की नहीं 

ठाकरे के पहले कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भाजपा पर हमला बोला था। उन्होंने कहा, "जब लोग घबराते हैं और पैरों के नीचे से रेत सरकती है तो इस तरह की बातें की जाती है। भाजपा अपने विधायक को मोहरा बनाकर सभा को रोकने का प्रयास कर रही है। जगह किसी के बाप की नहीं है, सरकारी है। विरोध क्यों करना जब मंजूरी मिल चुकी है। अगर आप को सभा करनी है तो आप भी करो।" वहीं सभा के संयोजक सुनील केदार ने स्पस्ट करते हुए कहा कि, किसी का भी विरोध हो लेकिन तय कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। 

नागरिकों ने किया प्रदर्शन 

एमवीए की सभा को लेकर अब स्थानीय नागरिकों ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को बड़ी संख्या में नागरिक मैदान में जमा हुए सभा का विरोध किया। इस दौरान नागरिकों ने कहा कि,"यह मैदान खेल के लिए हैं, न किसी राजनितिक या सामाजिक कार्य के लिए। इसका उपयोग राजनीतिक सभा का उपयोग नहीं होना चाहिए।" इसी के साथ सभी ने एनआईटी से सभा की अनुमति रद्द करने की मांग की।  

यह भी पढ़ें: 

  • वज्रमूठ सभा को लेकर नहीं खत्म हो रहा विवाद, स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शन कर अनुमति रद्द करने की मांग