logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ में 19 जुलाई के बाद अति भारी बारिश की चेतावनी, भंडारा, चंद्रपुर, गोंदिया, नागपुर और गडचिरोली में ऑरेंज अलर्ट


नागपुर: 19 जुलाई के बाद विदर्भ में सभी जगह भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके लिए भंडारा, चंद्रपुर, गोंदिया, नागपुर और गढ़चिरौली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, मौसम विभाग ने अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसलिए पूर्वी भारत और विदर्भ में भारी बारिश की आशंका है. 

विदर्भ में भारी बारिश के बाद इन दिनों कई जिले बाढ़ से प्रभावित है. पश्चिम विदर्भ में अकोला, बुलढाणा, अमरावती में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है. वहीं, पूर्वी विदर्भ में चंद्रपुर, भंडारा, गडचिरोली में भी बारिश के चलते जन-जीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है.

इस बिच मौसम विभाग की ताजा वेदर बुलेटिंग ने चिंता बड़ा दी है. मौसम वैज्ञानिक डॉ प्रवीण कुमार ने बताया की बंगाल की खाड़ी में नया कम दवाब का क्षेत्र बना है. जो आगे चल कर डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है. ऐसी सूरत में 19 जुलाई यानी शुक्रवार से विदर्भ के सभी जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है.