logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

"हिन्दू जब तक बहुसंख्यक तब तक देश में रहेगा लोकतंत्र", वीएचपी ने लोगों से दो बच्चे पैदा करने की मांग


नागपुर: विश्व हिंदू परिषद ने हिंदुओं से दो बच्चे पैदा करने का आवाहन किया है। वीएचपी ने कहा कि, देश में हिंदुओं के बहुसंख्यक होने के कारण इस देश में संविधान बचा हुआ है। अगर हिन्दू अल्पसंख्यक हुआ तो हमारी भी स्तिथि बांग्लादेश जैसी हो जायेगी। शनिवार को बांग्लादेश में हिंदुओ पर हो रहे हमलों को लेकर वीएचपी ने पत्रकार वार्ता की। जहां बोलते हुए महाराष्ट्र गोवा प्रांत के मंत्री गोविंद शेंडे ने यह बात कही। 

शेंडे ने कहा कि, पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंसा और अराजकता फैली हुई है। प्रधानमंत्री के इस्तीफा देने के बाद वहां स्थिति और बेकार हो गई है। जिसका फायदा उठाकर वहां के जिहादी संगठनो ने हिन्दुओं पर हमला करना शुरू कर दिया है। इस हिंसा में हिन्दुओं के घर, मंदिर और दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है। जिससे बड़ा नुकसान हुआ है।"

उन्होंने आगे कहा, "आज़ादी के समय बांग्लादेश में हिन्दुओ की संख्या 32 प्रतिशत थी, लेकिन वह अब मात्रा आठ प्रतिशत रह गई है। वहां जिहादी मानसिकता के लोग हिन्दुओ की बलि ले रहे हैं। वहां दिनों दिन हिन्दुओ की स्थिति बेहद ख़राब होती जा रही है।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और उनके मानवाधिकार को सुरक्षित करना दुनिया की जवाबदारी है। 

केंद्र सरकार से उचित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि, "पडोसी देश में हिन्दुओ की स्थिति पर भारत ऐसे आँखे नहीं मूंद सकता है। दुनिया भर के शोषित और विस्थापित लोगों की मदद करना यह हमारी परंपरा रही है। बांग्लादेश में हिन्दुओ की सुरक्षा ले लिए केंद्र सरकार को हर उचित कदम उठाना चाहिए।"

हिन्दू बहुसंख्यक इसलिए संविधान सुरक्षित 

देश में हिन्दुओं की संख्या को लेकर पूछे सवाल पर व्हीएचपी नेता ने कहा कि, "भारत में हिन्दू बहुसंख्यक है इसलिए यहाँ लोकतंत्र सुरक्षित है। जिस दिन यह अल्पसंख्यक हुआ उस दिन देश में लोकतंत्र समाप्त हो जायेगा। और हमारी भी हालत बांग्लादेश जैसा हो जाएगी। भारत में हिन्दू बहुसंख्यक बनाये रखने के लिए हिन्दुओं को ज्यादा बच्चे पैदा करना चाहिए।" व्हीएचपी ने हिंदुओं को काम कम से कम दो बच्चे पैदा करने का आवाहन किया है।