logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

विदर्भ बना 'भट्टी': अमरावती-अकोला में आसमान से बरसी आग, पारा 45.6 डिग्री दर्ज; वर्धा 'हॉट चैंबर' में तब्दील


नागपुर: विदर्भ में सूरज देवता का रौद्र रूप शुरू हो चुका है। शनिवार को समूचा विदर्भ भीषण हीटवेव (Heatwave) की चपेट में रहा, जिससे पिछले कई सालों के गर्मी के रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। आसमान से बरस रही आग के कारण अमरावती, अकोला और वर्धा जैसे शहर 'हॉट चैंबर' में तब्दील हो गए हैं। झुलसा देने वाली गर्मी और लू (Loo) के थपेड़ों ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।

सीजन में पहली बार पारा 45.5 के पार

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। यह इस साल का पहला मौका है जब तापमान ने 45.5 डिग्री सेल्सियस की लक्ष्मण रेखा को पार किया है। विदर्भ के दो प्रमुख जिले, अमरावती और अकोला, 45.6 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य के सबसे गर्म क्षेत्र रहे। वहीं, वर्धा में भी स्थिति गंभीर रही, जहाँ पारा 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। 

मौसम द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार,

अनुक्रमांक जिला अधिकतम (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
1.अकोला 45.6 26.1 
2.अमरावती45.6 
3.भंडारा 44.0°C25.0
4.बुलढाणा 42.227.4
5.चंद्रपुर 44.229
6.गडचिरोली 43.626
7.गोंदिया 43.623.6
8.नागपुर 44.224.6
9.वर्धा 45.528.2
10.वाशिम 4324.6


सड़कों पर पसरा सन्नाटा, जनजीवन प्रभावित
सुबह 10 बजे से ही सूरज के तेवर तीखे होने लगते हैं और दोपहर 12 बजते-बजते सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। गर्म हवाओं के कारण दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों का बुरा हाल है। बाजारों में रौनक कम हो गई है और लोग जरूरी कामों के लिए भी बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। गर्मी के कारण बिजली की मांग में भी भारी इजाफा हुआ है, जिससे कई इलाकों में लो-वोल्टेज की समस्या भी सामने आ रही है।

मौसम विभाग की चेतावनी और स्वास्थ्य सलाह
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले 48 से 72 घंटों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है। विदर्भ के अधिकांश हिस्सों में 'ऑरेंज अलर्ट' जैसी स्थिति बनी हुई है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।