logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्या जल्द देश में बढ़ेंगे ईंधन के दाम? पीएम नरेंद्र मोदी की अपील- 'पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें, राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाना ही असली देशभक्ति' ⁕
  • ⁕ रामदासपेठ में हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में बिल्डिंग में चढ़ा युवक, खिड़की के सज्जे में गया फंसा; UCN न्यूज़ की तत्परता से बची जान ⁕
  • ⁕ कामठी में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा; करीब 2 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ गोंदिया में तेंदुपत्ता चुनने गई महिला पर बाघ का हमला, 65 वर्षीय वृद्धा की मौत ⁕
  • ⁕ वारकरी संप्रदाय विवाद: विकास लवांडे पर फेंकी गई स्याही, अमोल मिटकरी ने बताया 'वारकरी संस्कृति का अपमान' ⁕
  • ⁕ Buldhana: शादी से लौट रही बारातियों की मिनी बस पलटी, डेढ़ साल के मासूम समेत 10 घायल ⁕
  • ⁕ राज्य में बिना लाइसेंस कृषि व्यापार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

विदर्भ बना 'भट्ठी': नागपुर समेत सभी जिलों में 'हीट वेव' का अलर्ट, अकोला 45.9 डिग्री के साथ रहा सबसे गर्म जिला


नागपुर: विदर्भ में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग नागपुर केंद्र ने नागपुर समेत विदर्भ के सभी जिलों के लिए हीट वेव घोषित की है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले कई दिनों तक पूरा विदर्भ भीषण लू और तेज गर्मी की चपेट में रहेगा।

विदर्भ में इस साल गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सूर्यदेव के तीखे तेवर  पिछले कई सालों के रिकॉर्ड ध्वस्त करने पर तुले हुए हैं। सुबह 10 बजे के बाद सूरज की किरणे किसी जलती हुई भट्टी से कम महसूस नहीं होती। भीषण गर्मी झेल रहे विदर्भवासियों के लिए आने वाले दिन और मुश्किल हो सकते हैं। मौसम विभाग ने नागपुर सहित विदर्भ के सभी जिलों के हीट वेव की चेतावनी जारी की है।

IMD द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार नागपुर, चंद्रपुर, वर्धा, गोंदिया, भंडारा, गढ़चिरौली, अमरावती, अकोला, बुलढाणा, यवतमाल और वाशिम जिलों में 20 मई तक हीट वेव का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, चंद्रपुर और अकोला में 46 डिग्री तक तापमान पहुंचने का अनुमान है, जबकि नागपुर, वर्धा, यवतमाल और गढ़चिरौली में 44 से 45 डिग्री तक पारा चढ़ सकता है।

हीट वेव की चेतवानी के साथ जिलों के तापमान लगातार 42 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। गुरुवार को जारी आकड़ो के अनुसार, 45.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा। पिछले तीन दिनों से अकोला पहले स्थान पर बना हुआ है। वहीं 45.5 और 45.2 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा। वहीं नागपुर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, 

  • अकोला – 45.9°C
  • अमरावती – 45.2°C
  • बुलढाणा – 41.5°C
  • चंद्रपुर – 42.8°C
  • गढ़चिरौली – 42.0°C
  • गोंदिया – 41.2°C
  • नागपुर – 44.0°C
  • वर्धा – 45.5°C
  • वाशिम – 43.4°C
  • यवतमाल – 43.6°C

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण तापमान में यह भारी उछाल आया है। लगातार गर्मी से दोपहर में निकलना मुश्किल हो गया है।