logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Vidarbha Weather: चक्रवात फेंजल का असर हुआ कम, ठंड वापिस लौटने की संभावना


नागपुर: अगले दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन शेष हिस्सों में मौसम शुष्क होने लगा है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य में  के भीतर ठंड बढ़ेगी।

चक्रवात फेंगल का असर कम हो गया है। अब बेमौसम बारिश और बदल छाए रहने का संकट टल जाएगा। उत्तर में शीत लहरों के कारण विदर्भ में तापमान कम होने और वर्षा बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 9 दिसंबर से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं।

आज 8 दिसंबर को विदर्भ में बादल छाए रहेंगे, कोहरा छाया रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग ने नागपुर, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरोली, गोंदिया में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है।

विदर्भ में तापमान अब कम हो रहा है। नागपुर, गोंदिया जिले में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। चंद्रपुर जिले में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और बुलढाणा में 18 डिग्री। वहीं, अमरावती, अकोला, वर्धा और यवतमाल में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।