logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ का पंढरपुर कहा जाने वाला धापेवाड़ा स्थित श्री विठ्ठल मंदिर बनेगा भव्य, राज्य सरकार ने पुनर्विकास के लिए 164.62 करोड़ किये मंजूर


नागपुर: विदर्भ का पंढरपुर कहे जाने वाले धापेवाड़ा स्थित्त श्री विठ्ठल मंदिर के पुनर्विकास के लिए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए 164.62 करोड़ की राशि मंजूर कर दी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में राज्य शिखर समिति की बैठक आज मंत्रालय में हुई। जिसमें धापेवाड़ा स्थित्त श्री विठ्ठल मंदिर के पुनर्विकास के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए यह राशि जारी की। इसी के साथ सरकार ने अमरावती जिले के रिद्धपुर तीर्थक्षेत्र सहित राज्य के आठ तीर्थक्षेत्रों के विकास के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि, इन विकास योजनाओं के सफल कार्यान्वयन से महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों के पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा।"

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, यह वर्ष श्री चक्रधर स्वामी का आठ सौवां जयंती वर्ष है। साथ ही आज उनकी जयंती भी है, इस अवसर पर महानुभाव पंथ के तीर्थों के विकास के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने भक्ति धाम प्रलादपुर में श्री संत गुलाबराव महाराज तीर्थस्थल के विकास के लिए दो चरणों में प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने सोलापुर जिले के अरन गांव, जो संत सावता माली का गांव है को ए श्रेणी का तीर्थ स्थल घोषित करने के लिए एक प्रस्ताव प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया।

इन क्षेत्रों के विकास के लिए निधि हुई जारी:


  • ग्रामीण विकास विभाग के अमरावती जिले के श्री संत गुलाबराव महाराज तीर्थ के प्रथम चरण के लिए 25 करोड़ सहित रिद्धपुर तीर्थ के लिए 14.99 करोड़।
  • बीड जिले के श्री पंचलेश्वर तीर्थ के लिए 7 करोड़ 90 लाख, श्री क्षेत्र पोहिचा देव तीर्थ के लिए 4 करोड़ 54 लाख। 
  • वर्धा जिले में श्री गोविंद प्रभु देवस्थानम के लिए 18 करोड़ 97 हजार की विकास योजना,
  • जालना जिले में जालीचा देव तीर्थ के लिए 23 करोड़ 99 लाख की विकास योजना को मंजूरी दी गई है। 
  • नागपुर जिले के धापेवाड़ा में श्री विट्ठल मंदिर देवस्थान के विकास के लिए 164.62 करोड़
  • कोल्हापुर जिले के वडांगय में शिव पार्वती झील के सौंदर्यीकरण के लिए 14.97 करोड़ की निधि को मंजूरी दी गई।