logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Video: स्वतंत्रता दिवस पर 'खाइके पान बनारस वाला' पर नाचना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, आयुक्त ने किया निलंबित


नागपुर: स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद पुलिस थाने में फिल्मी गीत गाकर उस पर डांस करने का तहसील पुलिस कर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में जांच के बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, जिसमें दो महिला पुलिसकर्मियों का भी समावेश है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को तहसील पुलिस थाने में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के निपटने के बाद देशभक्ति गीतों को लाऊड स्पीकर पर बजाया जा रहा था। इस दौरान एक पुलिस कांस्टेबल ने छोरा गंगा किनारे वाला नामक गाने पर माइक पर गाना शुरू किया! सुर ताल अच्छा होने के चलते तब वहां मौजूद दो पुलिसकर्मी महिलाएं व एक पुलिस उप निरीक्षक थिरकने लगे। 

इस दौरान थाने में ही मौजूद एक पुलिसकर्मी ने इसका वीडियो निकाल लिया जो की थोड़ी देर में ही वायरल हो गया। पुलिस भी आखिरकार इंसान है और उन्हें भी स्वतंत्रता दिवस जैसे बड़े दिन को मनाने का अधिकार है। हालांकि, वीडियो वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा और जांच के बाद इन चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। हालांकि  निलंबन की इस कार्रवाई के बाद पुलिस दल में भी खलबली का माहौल है।